बोकारो जिला झारखंड राज्य का एक प्रमुख जिला है, जिसे देश के औद्योगिक नक्शे पर खास पहचान मिली है। यह जिला मुख्यतः अपने स्टील प्लांट, शिक्षा संस्थानों, और सुनियोजित शहर के लिए जाना जाता है। बोकारो न केवल एक औद्योगिक शहर है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक महत्व भी इसे खास बनाते हैं।
Bokaro Steel City
बोकारो स्टील सिटी इस जिले का सबसे प्रसिद्ध और विकसित शहर है। यहां स्थित बोकारो स्टील प्लांट देश के सबसे बड़े और पुराने इस्पात संयंत्रों में से एक है, जिसकी स्थापना 1964 में की गई थी। यह संयंत्र सेल (SAIL) द्वारा संचालित होता है और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
History
बोकारो पहले हजारीबाग जिले का हिस्सा था। 1 अप्रैल 1991 को इसे स्वतंत्र जिला घोषित किया गया। आज का बोकारो पहले छोटा नागपुर क्षेत्र का हिस्सा था, जहां कई जनजातीय और गैर-जनजातीय समुदाय सदियों से रहते आए हैं।
Bokaro Steel Plant (SAIL)
बोकारो स्टील प्लांट भारत के सबसे पुराने और बड़े इस्पात संयंत्रों में से एक है। इसकी स्थापना देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसकी शुरुआत पूर्व सोवियत संघ की मदद से झारखंड के बोकारो शहर में की थी। यह संयंत्र भारत की स्टील की ज़रूरतों को पूरा करता है।
यह 1964 में एक लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू हुआ और 1978 में सेल (SAIL – Steel Authority of India Limited) का हिस्सा बन गया।
BSL को भारत का पहला ‘स्वदेशी’ स्टील प्लांट भी माना जाता है, क्योंकि यहां ज्यादातर तकनीक, मशीनें देश में ही विकसित किए गए हैं।
इसकी सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 5.2 मिलियन टन है। यह प्लांट सेल (SAIL – Steel Authority of India Limited) और डीवीसी (DVC – Damoder Valley Corporation) का मिलाजुला प्रोजेक्ट है। यह इतना बड़ा और प्रसिद्ध स्टील प्लांट है कि जो भी इसके बारे में जानता है, वह इसे एक बार ज़रूर देखना चाहता है।
बोकारो स्टील प्लांट ने न केवल हजारों लोगों को रोजगार दिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ाई है।
Geographical Area
बोकारो जिला झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2,883 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला दामोदर नदी के किनारे फैला हुआ है और इसके चारों ओर हरे-भरे जंगल और पहाड़ हैं। यह क्षेत्र खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है।
Population
2024 की जनगणना के अनुसार, बोकारो जिले की कुल जनसंख्या लगभग 25 लाख (25,22,573) है।
यहां शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों का संतुलन है।
Industry
बोकारो जिला झारखंड के सबसे बड़े औद्योगिक जिलों में गिना जाता है।
- Bokaro Steel Plant, भारत का प्रमुख स्टील संयंत्र है।
- थर्मल पावर स्टेशन, सीमेंट फैक्ट्री और अन्य उद्योग भी यहां मौजूद हैं।
- इसके अलावा, कोयला खनन और कृषि भी जिले की अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं।
बोकारो स्टील सिटी एक ऐसा शहर है जो उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, और संस्कृति का आदर्श मेल प्रस्तुत करता है। यह न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का प्रतीक है। अगर आप तकनीकी विकास और प्राकृतिक सुंदरता का संतुलन देखना चाहते हैं, तो बोकारो स्टील सिटी जरूर देखने लायक है।